संदेश

अक्टूबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Himachal Pradesh Elections: बागियों को मनाने में जुटी बीजेपी, पूर्व एमपी महेश्वर से मिले नड्डा और सीएम ठाकुर

चित्र
हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद होने के बाद सभी पार्टियों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी भी बागियों को मनाने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में नड्डा ने पूर्व सांसद से मुलाकात की। हिमाचल में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। कांग्रेस को जहां सरकार बनाने की उम्मीद है वहीं बीजेपी सत्ता परिवर्तन ट्रेंड को बदलने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। वहीं बागियों से दोनों पार्टियां परेशान हैं। इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुल्लू सदर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से मुलाकात की। महेश्वर को कुल्लू से लाने के लिए पार्टी का एक हेलीकॉप्टर भेजा गया ताकि उन्हें अपना नामांकन वापस लेने के लिए मनाया जा सके। बीजेपी इस बात से अवगत है कि महेश्वर कुल्लू जिले के सभी चार क्षेत्रों में उसके उम्मीदवारों की चुनावी संभावनाओं को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। नड्डा से मिलने पहुंचे महेश्वर ने कहा, `मैं सिर्फ एक दूत हूं और पार्टी नेतृत्व के संदेश को अपने लोगों तक ले जाऊंगा। उन्हें अंतिम निर्णय लेना है कि मैं मैदान से हटूंगा या नहीं।' महे...