Himachal Pradesh Elections: बागियों को मनाने में जुटी बीजेपी, पूर्व एमपी महेश्वर से मिले नड्डा और सीएम ठाकुर


हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद होने के बाद सभी पार्टियों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी भी बागियों को मनाने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में नड्डा ने पूर्व सांसद से मुलाकात की।

हिमाचल में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। कांग्रेस को जहां सरकार बनाने की उम्मीद है वहीं बीजेपी सत्ता परिवर्तन ट्रेंड को बदलने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। वहीं बागियों से दोनों पार्टियां परेशान हैं। इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुल्लू सदर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से मुलाकात की।

महेश्वर को कुल्लू से लाने के लिए पार्टी का एक हेलीकॉप्टर भेजा गया ताकि उन्हें अपना नामांकन वापस लेने के लिए मनाया जा सके। बीजेपी इस बात से अवगत है कि महेश्वर कुल्लू जिले के सभी चार क्षेत्रों में उसके उम्मीदवारों की चुनावी संभावनाओं को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। नड्डा से मिलने पहुंचे महेश्वर ने कहा, `मैं सिर्फ एक दूत हूं और पार्टी नेतृत्व के संदेश को अपने लोगों तक ले जाऊंगा। उन्हें अंतिम निर्णय लेना है कि मैं मैदान से हटूंगा या नहीं।'

महेश्वर ने नड्डा से आमने-सामने मुलाकात की और बाद में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर उसे मिलने के लिए पहुंचे। महेश्वर के साथ बैठक में नड्डा और मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और संगठन सचिव पवन राणा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'मेरा बेटा मेरे वश में नहीं है। वह पिछले कई सालों से अलग रह रहा है। वैसे भी आजकल बच्चे अपने माता-पिता की नहीं सुनते हैं।'

बेटी के साथ रात को छत में था लड़का, मां ने देखा तो किया जानलेवा हमला; भाई-बहन को बेरहमी से मारा

जिस जंगल में हो रही थी पोर्न फिल्म की शूटिंग वहां अब स्टूडेंट के साथ गंदी बात करते पकड़े गए 'गुरुजी'

उर्फी जावेद को वनराज ने बताया घटिया, एक्ट्रेस ने लताड़ा- जब तक अमीर नहीं बनते तब तक आपको...

क्या आपका जन्म 1975-2000 के बीच हुआ था? पाएं ₹2 करोड़ का टर्म प्लान!

IND vs PAK: आर अश्विन ने आखिरकार किया खुलासा- अगर मोहम्मद नवाज कर देते आउट तो वह क्या करते

महेश्वर ने पार्टी द्वारा पहले उन्हें टिकट देने और बाद में इस आधार पर वापस लेने कि उनके बेटे ने बंजार क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है, पर सवाल उठाए। ठाकुर ने कहा कि वह चुनाव प्रचार और रैलियों के संबंध में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने आए हैं। उन्होंने कहा, 'बेशक, बागियों को अपना नामांकन वापस लेने के लिए मनाने के मुद्दे पर भी चर्चा की जानी है।'

बैठक खत्म होने के बाद महेश्वर ने कहा, 'मैं seventy three साल की उम्र में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं हूं। बीजेपी उम्मीदवार के रूप में मेरा नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। मैं अपने समर्थकों को समझाने की कोशिश करूंगा लेकिन वे तय करेंगे कि मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं

टिप्पणियाँ